फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के 65 नए मामले, डिप्टी मेयर बोले-डेंगू और मलेरिया से निपटने को निगम तैयार

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते उप मेयर बलदेव सिंह
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में मंगलवार को डेंगू के 65 नए मामले मिले। इसमें जिला जम्मू में सर्वाधिक 42 मामले आए। अब तक जिले से ही 640 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। जबकि प्रदेश में 905 मामले मिले हैं। नए मामलों में सांबा से 11 आए हैं और यहां आंकड़ा 91 पहुंच गया है। कठुआ में 4, उधमपुर में 2, रियासी, राजोरी और रामबन में 1-1 तथा कश्मीर में तीन नए मामले मिले। उधर, उप मेयर बलदेव सिंह ने शहर में मलेरिया और डेंगू को लेकर जरूरी आदेश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी के साथ आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शहर अच्छी तरह से तैयार है। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर नागरिकों की आशंकाओं को समझते हैं। मच्छरों के प्रजनन क्षेत्रों के लिए समर्पित टीमों को तैनात किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाएं आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए तैयार हैं। जम्मू नगर निगम समन्वय में काम कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें