फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में डेंगू से बारहवीं की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं, प्रदेश में डेंगू के 44 नए मामले मिले, जम्मू से 20
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। शहर के एक सीबीएसई स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा की डेंगू से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले से छात्रा बीमार थी और उसकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। बीते दिन उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत पर वीरवार को स्कूल में छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। इसी बीच बुधवार को प्रदेश में डेंगू के 44 नए मामले मिले, जिसमें सर्वाधिक जम्मू से 20 मामले हैं।
विज्ञापन




तापमान गिरने के बावजूद डेंगू अभी भी जानलेवा बना हुआ है। अब तक डेंगू से सात मौतें हो चुकी हैं, जिसमें छात्रा को मिलाकर आठ हो जाएंगी। जिला जम्मू के बाद उधमपुर सबसे अधिक डेंगू से प्रभावित है। यहां 11 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा कठुआ में 12, जबकि राजोरी में एक मामला सामने आया है। आधिकारिक तौर पर अब तक उधमपुर से तीन, कठुआ से दो, राजोरी के थन्नामंडी से एक, जम्मू से एक मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें