फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के बाद कठुआ में डेंगू का डंक बढ़ा, 14 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू के साथ संभाग के अन्य जिलों में डेंगू पांव पसारने लगा है। सोमवार को कठुआ में सर्वाधिक 8 मामले मिले। अब तक 18 केस मिल चुके हैं। जम्मू में 5 मामलों के साथ आंकड़ा 88 पहुंच गया। इससे प्रदेश में मामलों की संख्या 127 हो गई। पिछले चार दिन में शहर और आसपास के इलाकों में डेंगू के मामलों में उछाल आया है। राहत यह है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में पीड़ितों का पहुंचना शुरू हो गया है। पांच मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार के मामले आ रहे हैं। जीएमसी में इमरजेंसी के वार्ड दो में 32 और वार्ड-3 में 41 बिस्तरों को डेंगू मरीजों के लिए रखा है। कठुआ, सांबा, उधमपुर, रियासी, पुंछ, डोडा और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी डेंगू दस्तक दे चुका है। राजोरी, रामबन, किश्तवाड़ में अभी कोई मामला नहीं मिला। विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर में तेजी से मामले बढ़ने की आशंका है। पिछले दिनों हुई बारिश से लारवा पनपने का मौका मिला। पिछले साल भी डेंगू के ऑलटाइम रिकॉर्ड मामले मिले थे और सबसे अधिक जम्मू जिले से थे।
विज्ञापन

कब कितने आए केस
18 अगस्त 10
19 अगस्त 15
20 अगस्त 13
21 अगस्त 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें