फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड 16 में नहीं हो रही सफाई, लोगों को सता रहा डेंगू का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के वार्डों में सफाई न होने से स्थानीय लोगों को अब डेंगू का डर सताने लगा है। वार्ड 16 के पार्षद उत्तम चंद्र के अनुसार उनके वार्ड में सफाई कर्मचारी आते ही नहीं। गलियों में फैली गंदगी नालियों में पहुंच जाती है, जिस कारण नालियां बंद हो जाती हैं। बारिश के दौरान गंदे पानी की निकासी नहीं होने से पानी गलियों में फैल जाता है। इस बारे में कई बार नगर परिषद अधिकारियों को बताया गया, लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से फॉगिंग तक नहीं करवाई जा रही है, जिससे लोग डेंगू से डर रहे हैं। क्योंकि, गत वर्ष भी सांबा कस्बे में डेंगू से काफी लोग बीमार हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार एक बार फिर से उन्हें डेंगू से डर लगने लगा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उनके वार्ड की भी सुध ली जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद के चुनाव आने को हैं। ऐसे में सभी कर्मचारी मतदाता सूचियों में व्यस्त हैं। लोगों की कोई सुध नहीं ली जा रही। इससे लोग बीमारी से डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी है। इसलिए सभी वार्डों में सफाई कर पाना मुश्किल है। मैंने इस बारे में मुख्य सचिव को बताया है कि नप में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्डों में कोई कार्यक्रम हो तो कर्मचारी जाते हैं। फॉगिंग करवाई जा रही है।
- पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें