फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू का डंक जारी, प्रदेश में 85 व जम्मू में 49 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू कश्मीर में रात्रि में पारा गिरने के बावजूद डेंगू का डंक जारी है। प्रदेश में वीरवार को 85 मामले मिले, जिसमें जम्मू जिला में सर्वाधिक 49 मामले थे। प्रदेश में सबसे अधिक जम्मू जिला प्रभावित है। कुल मामलों में 60 प्रतिशत तक इसी जिले से हैं। अस्पतालों में डेंगू लक्षण के मामलों का आना जारी है। जम्मू के बाद जिला उधमपुर प्रभावित है। यहां 23 मामले मिले। विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर तक डेंगू का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद अधिक पारा गिरने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी हिस्से डेंगू से प्रभावित हुए हैं। इसमें बख्शीनगर, रिहाड़ी, सरवाल, तालाब तिल्लो, जानीपुर, पुराना शहर, भठिंडी, सिद्दड़ा, छन्नी हिम्मत, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, सुभाष नगर आदि इलाकों में डेंगू ने पैर पसारा है। इसके साथ वायरल बुखार भी तंग कर रहा है। बुखार के ठीक होने के बाद लोगों को दो से तीन हफ्ते तक जोड़ों का दर्द होने की शिकायत हो रही हैं। वहीं, सांबा में 3, कठुआ में 8 और रियासी व रामबन में 1-1 मामला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें