फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के 32 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में डेंगू का डंक जारी है। सोमवार को 32 मामले मिले, जिसके साथ आंकड़ा 1231 पहुंच गया। नए मामलों में जिला जम्मू में 23 हैं। यहां अब तक 882 मामले मिल चुके हैं। वहीं, कठुआ में 6 मामलों के साथ आंकड़ा 110 पहुंच गया। सांबा में 2 और उधमपुर में 1 मामला मिला। जम्मू शहर के लगभग हिस्सों में डेंगू के मामले मिल रहे हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर एक महिला की मौत हुई है। हालांकि अनाधिकारिक तौर पर बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित हैं और निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए करवाई फागिंग

जम्मू। नगर निगम की ओर से शहर में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग जारी है। सोमवार को शहर में चार जगहों पर फाॅगिंग की गई। नगर निगम की वार्ड-44, 53, 54 और रेल हेड कांप्लेक्स में निगम की हेल्थ विंग के कर्मियों ने फाॅगिंग की। पिछले कई दिनों से फाॅगिंग का अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा होने की वजह से निगम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें