फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू में फिर उछाल, 77 नए मामले, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ रही संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दो दिन बाद शनिवार को डेंगू के मामलों में फिर उछाल आया। प्रदेश में 77 केस मिले, जिसमें जिला जम्मू से सर्वाधिक 52 मामले हैं। अब तक 733 मामलों में से 70 प्रतिशत से अधिक 520 मामले जम्मू से मिल चुके हैं। अस्पतालों में डेंगू और संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग से बिस्तर स्थापित किए गए हैं। जिला सांबा, उधमपुर और कठुआ में भी डेंगू पांव पसार रहा है। आधिकारिक तौर पर एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जीएमसी में डेंगू मरीजों के लिए इमरजेंसी के वार्ड दो (32 बिस्तर) और मुख्य वार्ड 3 (40 बिस्तर) को तैयार किया है। 15 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र बुतियाल के अनुसार डेंगू को लेकर स्थिति नियंत्रण में है और अधिकांश मरीज शीघ्र सामान्य होकर लौट रहे हैं। मगर आम लोगों को एहतियात बरतने और सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए सभी जरूरी उपाय करें। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा एसएमजीएस अस्पताल में रोजाना 8 से 10 डेंगू व संबंधित लक्षण के बाल रोगी पहुंच रहे हैं। बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. जीएस सैनी के अनुसार अब तक 20 डेंगू के बाल रोगी भर्ती हुए। वार्ड 19 और आईसीयू में 45 बिस्तर डेंगू रोगियों के लिए रखे गए हैं। शहर के लगभग हर हिस्से में डेंगू दस्तक दे चुका है। बख्शीनगर, सरवाल, रिहाड़ी, जानीपुर, तालाब तिल्लो, छन्नी हिम्मत, गांधीनगर, त्रिकुटा नगर, भठिंडी आदि क्षेत्रों से मामले आ चुके हैं। वहीं, सांबा से 11, उधमपुर से 6, कठुआ से 4, राजोरी से 2 और रियासी व पुंछ से 1-1 डेंगू का केस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें