जिले में स्वास्थ्य विभाग के तीन ब्लॉक बनाए
रीजों के लिए 10 अलग-अलग केबिन बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को डेंगू के 10 मामले आने से कुल आंकड़ा 155 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अधिकतर मामले हॉट स्पॉट क्षेत्रों से ही आ रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए है। इसमें मरीजों के लिए 10 अलग-अलग केबिन बनाई गई हैं। इन्हें ऑक्सीजन के साथ जोड़ा गया है। इसमें आज तक छह मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्यों का उपचार घरों में ही चल रहा है।
हॉट स्पॉट एरिया में नहीं हो रही नालियों में पानी की निकासी और फाॅगिंग
जिला अस्पताल की डेंगू वार्ड के लिए अलग से सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएससी रामगढ़, एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर, ट्रामा अस्पताल घगवाल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के रक्त की जांच की जाती है। वहां से रक्त के सैंपल जिला अस्पताल पहुंचाए जाते हैं। यहां सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट अस्पतालों में भेजी जाती है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में अधिक डेंगू मरीज आने का कारण यहां पानी के जमा रहने, नालियों में पानी की निकासी के नहीं होने, फाॅगिंग के नहीं होने की कमी बताई जा रही है।
जिला अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसमें मरीजों के लिए 10 केबिन बनाए गए हैं। भर्ती होने वाले डेंगू के सभी मरीजों को अलग-अलग भर्ती कर उपचार दिया जाता है। प्रत्येक केबिन में आक्सीजन की सुविधा है। कुल छह मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। मलेरिया टीम ने अस्पताल में दवा का स्प्रे किया है।
डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल सांबा
जिला स्वास्थ्य विभाग की एसएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हॉट स्पॉट क्षेत्रों के साथ अन्य वार्डों में भी दवा का स्प्रे कर रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों के घरों के बाहर पोस्टर चिपका रहे हैं। लोगों को एकत्रित कर उन्हें डेंगू के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
डॉ ऋचा अरोड़ा, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग नड
कस्बे की वार्डों के साथ डेंगू हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लगातार फाॅगिंग करवाई जा रही है। सोमवार को इंदिरा कॉलोनी, चकमंगा, सिडको, आराजी मोहल्ले में फाॅगिंग करवाई गई है।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।