सांबा के हाॅट स्पाट क्षेत्र के घर में दवा का स्प्रे करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। संवाद
डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर लोगों में भय
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। डेंगू का ढंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रतिदिन डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके कर्मचारी हर रोज हाॅट स्पाट क्षेत्रों में दवा का स्प्रे कर रहे हैं।
इसके बावजूद मच्छर का डंक जारी है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर लोगों में भी भय सा बनता जा रहा है। गत दिवस डेंगू से हुई मौत कारण भी लोगों को डेंगू की चिंता सता रही है। सूत्रों के अनुसार कई लोगों को बुखार की शिकायत होती है तो वह सरकारी अस्पतालों में नहीं पहुंचते हैं वह निजी दवा दुकानों से ही उपचार करवाते हैं। वह बाहरी राज्यों को उपचार के लिए भी निकल जाते हैं। जिन मरीजों के रक्त के सैंपल लिए जाते हैं उनकी जांच पर ही डेंगू का पता ल रहा है। एक दिन में 22 मामले आने से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिले के सपवाल, कटली, मंडी पुशवालियां, चक मंगा, कटली, दियानी, सनूरा व कस्बे की वार्ड 11 से मामले आए हैं। सभी मामले स्वास्थ्य विभाग के नड़ ब्लाक से ही है।
विभाग के कर्मचारी हाॅट स्पाट व जिन गावों से डेंगू के मामले आए हैं वहां पर दवा का स्प्रे कर रहे हैं। उन्हें कहा गया है कि घरों के साथ आसपास के घरों में भी दवा का स्प्रे करें। वहीं लोगों को भी डेंगू के बचाव बारे जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है।डॉ ऋचा आरोड़ा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग ब्लाॅक नड