डेंगू से बचाव के लिए विभाग करवा रहा जगह-जगह फॉगिंग, जिले में बनाए 16 हॉट-स्पॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन में शहर में डेंगू के 12 मामले सामने आ चुके हैं। हर साल जिले में डेंगू के 250 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत दो सप्ताह में अब तक डेंगू के 17 मामले आए हैं।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों के घरों में पहुंचकर कूलर में भरे पानी की जांच कर ताजा पानी भरने व उस में दवा का स्प्रे कर रहे हैं। लोगों की छत पर जाकर भी विभाग के कर्मी जांच कर रहे हैं कि कहीं पानी तो नहीं खड़ा है।
जिले में 16 डेंगू हाट स्पॉट बनाए गए हैं। यहां स्वास्थ्य कर्मी समय-समय पर पहुंचकर दवा का सप्रे करते हैं। स्थानीय लोगों को भी डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में एक से 11 वार्ड, चकमंगा, मुख्य बस अड्डा क्षेत्र, आराजी मोहल्ला सिड़को के दो फेस शामिल हैं।
बाक्स
जहां-जहां भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं उन क्षेत्रों में फाॅगिंग करवाई जा रही है। कस्बे की नगर परिषद की 17 वार्ड में से कुछ वार्ड ही बचे हैं, जहां फाॅगिंग करवाई जानी है। अन्य में करवाई गई है।
जोध राज, सीइओ नगर परिषद सांबा।
बाक्स
जिला अस्पताल में हर रोज 30 से 40 सैंपल पहुंच रहे हैं। जांच के बाद संबंधित अस्पताल को सैंपल की जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को भी जागरूक कर रहा है।
डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल सांबा।