जम्मू। नवरात्र में बिजली किल्लत पर शिवसेना डोगरा फ्रंट ने रानी पार्क में पंखे के साथ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोमवार को 6-8 घंटे बिजली गुल रहने पर किया गया। शिवसेना डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि नवरात्र में बिजली गुल नहीं होनी चाहिए। इन दिनों 6 से 8 घंटे बिजली बंद होना असहनीय है। इसके अलावा कहा कि यह चिंताजनक बात है कि सात दिनों से चीफ इंजीनियर पीडीडी विभाग में नहीं हैं। संवाद