आरएस पुरा। ब्यासपुर गांव में आल आल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पवन रैना ने कहा कि केंद्र की लचर नीतियों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप लगाया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। केंद्र ने बेरोजगारी दूर करने का वादा किया था अब उन पर प्रापर्टी टैक्स लगाकर बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों व घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कर करने को कहा। प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा के उप चेयरमैन विजय शास्त्री, सतपाल मांडी, पंच दर्शन कुंडल, राकेश, नसीब, मोती राम, गिरधारी लाल, हरवंश लाल मौजूद रहे।