ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत के सदस्य मनरेगा की बकाया राशि को लेकर डिव काम से बकाया राशि जारी करने की मा?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कान्फ्रेंस के उप प्रधान जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मनरेगा की बकाया राशि को लेकर डिव काम जम्मू राघव लंगर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 2016 से 2019 तक एमजी नरेगा की बकाया राशि नहीं मिल पाई है।
इस पर राज्य प्रशासन की तरफ से जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन हुआ था। इसके बाद भी अभी तक मनरेगा की बकाया राशि नहीं मिल पाई है। वहीं, डिव काम राघव लंगर ने आश्वासन दिया कि हमने सारा डाटा फाइनेंस डिपार्टमेंट के पास भेज दिया है। जल्द ही इस पर फैसला होने की उम्मीद है। वहीं, जम्मू कश्मीर पंचायत कानपुर के सुरजीत सिंह चाडक, देशराज शर्मा, प्रीतम सिंह, सुशील कुमार, सरदार रविंद्र सिंह, सरदार सुरजीत सिंह आदि प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे।