फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सनातन बोर्ड के गठन की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आर्य समाज पुरानी मंडी एवं कल्कि मूवमेंट द्वारा राजोरी लाइन, बरनाई में रैली आयोजित की गई। इस रैली का उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति जागरूकता फैलाना, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाना और सनातन बोर्ड के गठन की मांग को उजागर करना था। कल्कि मूवमेंट के पदाधिकारियों व आर्य समाज की ओर से लोगों से आह्वान किया गया कि लोग सनातन बोर्ड और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने में सहयोग दे व आगे आए। रैली में कल्कि मूवमेंट की तरफ से सलाहकार प्रीतम शर्मा, संगठन मंत्री कर्नेल चंद, अनिल अरोड़ा , जोगेंद्र डोगरा, सुषमा शर्मा, सपना हिंदू, अंतू कोतवाल, श्रेया देवी और अन्य शामिल हुए जबकि आर्य समाज पुरानी मंडी की ओर से अरुण आर्य, डा नरेश बत्रा सहित अन्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें