फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वित्तीय मामलों में विशेष रियायतें देने की मांग की

Sun, 23 Feb 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू क्षेत्र चैप्टर के अध्यक्ष राकेश वजीर ने भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक एवं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी चंद्रशेखर आज़ाद के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में वजीर ने जम्मू-कश्मीर की व्यावसायिक इकाइयों के लिए विशेष वित्तीय रियायतें देने की मांग रखी।उन्होंने जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक चुनौतियों और व्यापारिक कठिनाइयों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां की औद्योगिक इकाइयों को कच्चा माल देश के अन्य हिस्सों से मंगवाना पड़ता है और तैयार माल को बाहर भेजना पड़ता है, जिससे व्यवसाय संचालन की लागत बढ़ जाती है। बैठक में चंद्रशेखर आज़ाद ने उठाई गई चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें