विजयपुर। समाजसेवक पंकज सलाथिया की देखरेख में गुडा सलाथिया के ग्रामीणों ने रविवार को एक बैठक की। बैठक का उद्देश्य महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को अवकाश करने की मांग रखना था। इस मौके पर पंकज सलाथिया ने कहा कि 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छुट्टी की घोषणा की जाए। क्योंकि, महाराजा जम्मू कश्मीर के राजा थे। उनकी पहचान देश विदेशों में थी। अभी तक उनके जन्मदिन पर कोई भी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई। इस कारण लोगों में भारी रोष है। अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो प्रदेश में प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुदारथ सलाथिया, व्यास सलाथिया, शिवपाल सिंह शंभू, आदि मौजूद थे। संवाद