जम्मू। जम्मू-कश्मीर के इतिहास को जम्मू के छात्रों को पढ़ाने के लिए युवा राजपूत सभा ने मांग की है। इसको लेकर सभा के सदस्य सोमवार को शिक्षा निदेशक अशोक शर्मा से मिले। साथ ही ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनुरोध किया कि नए सत्र से बच्चों को जम्मू-कश्मीर का इतिहास पढ़ाना शुरू करना चाहिए। सभा के प्रधान विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हमारे इतिहास के बारे में बच्चे अगर नहीं जानेंगे तो वो आगे कैसे बढ़ पाएंगे। आज का नौजवान इतना भी नहीं जानता कि जम्मू कश्मीर हमारे पास कैसे आया। यह भी कि हम कभी अंग्रेजों के गुलाम नहीं हुए। पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने भी बात रखी। संवाद