आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ की सईं कला पंचायत के सरपंच देवराज चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीएम रामलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान कोऑपरेटिव सोसायटी कि भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की जानकारी दी। साथ ही इस भूमि को जल्द कब्जा मुक्त करवाने की मांग उठाई है। एसडीएम आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का संज्ञान लिया जाएगा।
सरपंच ने बताया कि गांव सईं कला में कोऑपरेटिव सोसाइटी की आठ मरले जमीन है, जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर दुकानों का भी निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि सोसायटी की भूमि को जल्द खाली करवाया जाना चाहिए। चौधरी ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने संबंधित विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया है, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।