जम्मू। दिसंबर माह में बीसी रोड स्थित स्थापित सेल्फी प्वाइंट टूटे दिल के जुड़ने का इंतजार कर रहा है।
अभी तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां नया आइकन नहीं लग पाय पाया है। अनदेखी के चलते सेल्फी प्वाइंट की हालत खराब होती जा रही है।
शरारती तत्वों ने गत दिसंबर को सेल्फी प्वाइंट को नुकसान पहुंचाया था। आठ माह बाद भी आई लव जम्मू आइकन में सुधार नहीं हो पाया है। यहां पर प्रोजेक्ट के तहत लोगों को सेल्फी लेने की सुविधा दी गई थी। इस संबंध में बस स्टैंड पुलिस में मामला दर्ज कर तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। एसएचओ विशाल कुमार ने बताया कि शाम के समय शरारती तत्व शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड़ की गई है। मामले की जांच जारी है।