फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुख्य बाजार में अस्पताल बंद करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मेन बाजार से अस्पताल स्थानांतरित होने पर दुकानदारों और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष और दुकानदार सुरेश गुप्ता की अगुवाई में नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ से मिला। उन्हें बाजार में व्यापार प्रभावित होने के बारे में जानकारी दी और मेन बाजार से उपजिला अस्पताल को पूरी तरह बंद कर मेन गेट पर ताला लगाने पर रोष प्रकट किया। सुरेश गुप्ता ने कहा कि मेन बाजार से अस्पताल में बच्चों का और कुछ ओपीडी यूनिट रखने की मांग स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से की थी, जिसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। प्रशासन ने दुकानदारों और व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि मेन बाजार अस्पताल में कुछ यूनिटों को रखा जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सभी यूनिटों को स्थानांतरित कर दिया। बाजार में अधिकतर दुकानदार अस्पताल की आवाजाही पर ही निर्भर हैं। नपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को बताया जाएगा। मौके पर पार्षद दीपेश सिंह, राकेश शर्मा, राजेश भल्ला, बंटी शर्मा, आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें