फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रमजान में बढ़ी खजूर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। ऐसे में बाजारों में खजूर की मांग बढ़ गई है। मंगलवार को दिन भर बाजारों में खरीदारों की चहल पहल रही। मुस्लिम समुदाय के लोग सहरी और इफ्तार के लिए फलों और खजूर की खरीदारी करते नजर आए। बाजार में विभिन्न किस्मों के खजूर मिल रहे हैं। इसके अलावा रूअफजा, निंबू और फलों की भी बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन

खजूर के थोक विक्रेता ज्योति गुप्ता ने बताया कि रमजान में अधिक मांग अजवा खजूर की होती है। यह 1200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा सबसे सस्ता खजूर जहिदि जिसे आलू भी कहा जाता है 65 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, मेडजोल खजूर 1400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, रूअफजा की भी मांग बढ़ी है। बाजारों में रूअफजा की 700 एमएल की बोतल 160 की बिक रही है। निंबू 140 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें