फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कटड़ा में बेपटरी हुई श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी

Wed, 11 Sep 2019 09:30 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्री शक्ति एक्सप्रेस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस की एक खाली बोगी पटरी से उतर गई। 
विज्ञापन


कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे यह घटना हुई। बोगी के बेपटरी होने से मौके पर मौजूद स्टाफ घबरा गया। 

आनन-फानन में कटड़ा स्टेशन के अधिकारियों ने जम्मू रेलवे स्टेशन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन की मांग की। जम्मू से चार बजे एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन कटड़ा गई। 

रिलीफ ट्रेन की टीम की कई घंटों की मशक्कत के बाद बोगी दोबारा पटरी पर लाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें