फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri : रक्षामंत्री ने सुरक्षा की तैयारियों का लिया जायजा, सैनिकों से बात कर की उनके साहस की सराहना

Sat, 06 May 2023 09:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थितियों की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे चुके हैं। कश्मीर समेत जम्मू संभाग में इन दिनों सेना के कई ऑपरेशन चल रहे हैं। घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। इस बीच यह दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने की सैनिकों से बातचीत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। उनका जम्मू हवाई अड्डे पर एलजी मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने आगवानी की। इसके बाद वह सीधे राजोरी के पहुंचे। रक्षा मंत्री ने राजोरी स्थित सैना के डिवीजन मुख्यालय में जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 06 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी बेस कैंप की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर क लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों से बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए उनके साहस और उत्साह की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन क्षेत्रों में भारतीय सेना के सैनिकों के अतुलनीय साहस, प्रतिबद्धता और निरंतर सतर्कता के कारण राष्ट्र सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने उन्हें इसी समर्पण और बहादुरी के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया, कहा कि सरकार और देश की जनता हमेशा सशस्त्र बलों के साथ है।  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 05 मई, 2023 को राजौरी में देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों के  बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें