फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल मां-बेटे ने जीमएसी में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर गुड़ा मोड़ इलाके में बुधवार देर रात दो कारों की टक्कर में घायल हुए चार में से दो लोगों की जीएमसी में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मां ऊषा देवी (45) पत्नी राजकुमार निवासी ब्री कमीला और पुत्र परीक्षित के रूप में हुई है। विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात गुड़ा मोड में दो कारों जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसमें कार सवार चार लोग जख्मी हो गए थे। इनमें से गंभीर रूप से घायल ब्री कमीला निवासी मां-बेटे की जीएमसी में मौत हो गई। वहीं अन्य घायल राज कुमार और पीयूष कुमार का जीएमसी में उपचार जारी है। विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों कारों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव भगत ने बताया कि दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य दो लोगों का इलाज चल रहा है। इन दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उषा देवी ओर परीक्षित कुमार के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें