सुंदरबनी। राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार, पठानकोट निवासी बीएसएफ की 69वीं बटालियन के जवान राकेश कुमार परेड के दौरान चक्कर आने से जमीन पर गिर गए। उनके साथी जवानों ने उन्हें बीएसएफ के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। वहां से राकेश कुमार को सुंदरबनी अस्पताल भेजा गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही राकेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद