रियासी। ग्रां मोड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान तारिक हुसैन (25) पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी ग्रां मोड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तारिक हुसैन एक दुकान में काम करता था। मंगलवार दोपहर को वह दुुकान की छत को साफ कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहीं बिजली की 11केवी लाइन की चपेट में आ गया। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।