रियासी। जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र चसाना में शनिवार को पहाड़ी से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान पंजाब सिंह निवासी चसाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह कहीं जा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।