कुलगाम। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के बुचरू गांव में रविवार शाम आतंकियों के हमले में घायल टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के पूर्व जवान अब्दुल हमीद मंटू की सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमले के बाद उसे अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां हालत नाजुक होने पर उसे श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने रविवार शाम हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।