जम्मू। नगरोटा में तैनात एक सैनिक का शव फंदे से लटका पाया गया। 72 इंजीनियरिंग नगरोटा में तैनात सैनिक की पहचान गुरबाज सिंह (27) निवासी सोबरा तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।