जम्मू। रेजीडेंसी रोड स्थित एक होटल में एक व्यक्ति मृत मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बुजुगा निवासी सज्जाद अहमद ने रविवार को होटल में कमरा लिया था। रात को खाना खाने के बाद वह सो गया। सुबह जब 11 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना होटल प्रबंधक को दी गई। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो पाया कि उसकी मौत हो गई थी। उसकी आयु 45 साल के आसपास बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।