जम्मू। राजबाग (कठुआ) में वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान दर्शन सिंह निवासी कठुआ के रूप में हुई है। सनद रहे कि कुछ दिन पहले कठुआ में किसी काम से जा रहे साइकिल सवार को वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रैफर किया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।