जम्मू। आरएसएस के प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह का वीरवार की रात निधन हो गया। उन्होंने रात सवा दस बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर दो बजे शास्त्रीनगर में होगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों में समर्पण हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा रहेगा।