फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खंभे में करंट से रेहड़ी वाले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधी नगर मेन स्टाप के पास ट्रांसफार्मर के करंट से रेहड़ी वाले की मौत हो गई। करीब दस मिनट तक वह खंभे से चिपका रहा। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी मजालता, उधमपुर हाल निवासी नानक नगर जम्मू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह मेन स्टाप में रेहड़ी लगाता था। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के खंभे के साथ हाथ लग गया। करंट से वह जमीन में गिर गया। रेहड़ी वालों ने बिजली कारपोरेशन को सूचित कर बिजली बंद करवा सुरजीत को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की माता, पत्नी और एक साल का बेटा है।
उधर, रेहड़ी यूनियन के प्रधान मोहन शर्मा ने करीब छह बजे रेहड़ियां बंद करवा विभाग के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि पहले भी हादसे हो चुके हैं, मगर विभाग सही बंदोबस्त नहीं कर रहा है। उधर, एक्सईएन राजेश शर्मा ने कहा कि करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें