फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर विलोल पुल के पास टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंचल कुमार (60) पुत्र दुर्गा दास निवासी गांव गालावाना आरएस पुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंचल कुमार जम्मू जा रहा था और सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला
विज्ञापन

अंचल कुमार ढोलक मास्टर था और सुबह घर से जम्मू किसी कार्यक्रम में जा रहा था। शव को आरएस पुरा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें