दोमाना। सिहोरा गांव के नवनिर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मृतक यहां कैसे पहुंचा और मौत की वजह क्या रही, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका। मृतक की पहचान गोल पंजपीर तालाब तिल्लो निवासी मोहित कुमार पुत्र मदन लाल हुई है। उसका शव शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब मिला। पौनी चक पुलिस ने मौके पर जांच की। एफएसएल की टीम ने वीडियो और फोटोग्राफी की। पुलिस के मुताबिक शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। ऐसे में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद