फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के टैंक से व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। कानाचक पुलिस थाना के अंतर्गत राजपुरा में ट्यूबवेल के टैंक से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का मिला है। मृतक की पहचान मोहन लाल (32) पुत्र खेड़ू राम निवासी मालपुर जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात को मामले की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। उसके परिवार वालों ने बताया कि वह रविवार शाम को घर से निकला था, जिसके बाद नहीं लौटा है। वह कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें