फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध हालात में खड़े ट्रक से मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कि जिले के सपवाल पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव बाड़ियां के जम्मू पठानकोट हाइवे पर एक ट्रक ( जेके02बीपी 4559) खड़ा था। लोगों को शक हुआ तो पुलिस को बुलाया। जांच में ट्रक में चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। चालक की पहचान संजय कुमार निवासी रामनगर उधमपुर के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में मलिक मार्केट जम्मू में रह रहा था। बताया गया है कि ट्रक का मालिक भी जम्मू का रहने वाला है। सांबा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें