फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट के आधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम के एक क्वार्टर में शुक्रवार को एक अस्थायी कर्मचारी का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान राकेश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कोड़ी हुई है, जो मौजूदा समय में ज्योतिपुरम के क्वार्टर नंबर एफ-82 में रह रहा था।
विज्ञापन

युवक के फंदे से लटके होने का पता चलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। जरूरी औपचारिकताएं निभाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक राकेश सिंह एनएचपीसी में ठेकेदार के जरिये अस्थायी कर्मी के तौर पर काम कर रहा था।
उसका एक मकान माड़ी में भी है, लेकिन ज्योतिपुरम में उसने क्वार्टर ले रखा था। युवक की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लगता है। लेकिन, मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें