रियासी। जिले ग्रामीण क्षेत्र चसाना में एक महिला की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई है। मृत महिला की पहचान बिल्लू देवी (48) पत्नी मोहन सिंह निवासी डंडाकोट (चसाना) के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह मवेशियों के चारे के लिए गई थी। इस दौरान एक स्थान पर पैर फिसलने पर वह पहाड़ी से नीचे गिर गई। बाद में मौके पर पहुंचे लोगो ने उस को मृत पाया। पुलिस ने जांच के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।