फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच दिन से लापता शुभम की अस्थियां मिली परिजनों को

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। एक मार्च से लापता वार्ड दो के शुभम की मौत का समाचार मिलने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रेलवे पुलिस चौकी विजयपुर ने बुधवार को शुभम की अस्थियां परिजनों को सौंपी।
विज्ञापन

शुभम के पिता राजपाल ने बताया कि शुभम कुमार बाड़ी ब्राह्मणा में एक इंडस्ट्री में काम करता था। 1 मार्च को नाइट ड्यूटी पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। अगले दिन जब घर नहीं लौटा तो तलाश की, लेकिन नहीं मिला। परिजनों ने 4 मार्च को बिश्नाह थाने में शुभम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुधवार को शुभम के परिजनों को रेलवे पुलिस चौकी विजयपुर से फोन के माध्यम से बेटे के बारे में जानकारी दी गई। शुभम के परिजनों के अनुसार रेलवे पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि शुभम 1 मार्च को रात 11:00 बजे के आसपास विजयपुर रेलवे फाटक के पास रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब शुभम की पहचान नहीं हो सकी तो रेलवे पुलिस ने 5 मार्च को विजयपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बुधवार को शुभम की अस्थियों को पुरमंडल गुप्त गंगा देवस्थान में विसर्जित कर दिया। शुभम के माता-पिता ने बिश्नाह पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने तत्पर कार्रवाई की होती तो कम से कम बेटे का अंतिम संस्कार करना नसीब हो जाता। शुभम के पिता राजपाल ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच पड़ताल करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें