फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिंदर खुर्द गांव के लिंक रोड के पास शव बरामद

Mon, 15 Apr 2024 04:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने जिंदर खुर्द गांव के लिंक रोड के पास रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। गांव के स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को शव के बारे में सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस थाना प्रभारी आबिद बुखारी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 40 से 45 साल है। मृतक के पास से पुलिस को कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। इस कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बिश्नाह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से मृतक की पहचान करने में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें