फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो स्थानों पर फंदे से लटके मिले दो शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों के शव फंद से लटके मिले। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर 174 आइपीसी के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला सीला पंचायत के वार्ड दो का है जहां दीपक कुमार पुत्र बसंत कुमार का शव घर पर फंदे से लटकता मिला है। जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, दूसरा मामला नगर के वार्ड 12 का है जहां पर सोमवार दोपहर को एक युवक आयुष लंगेह पुत्र राकेश कुमार का शव भी घर में फंदे साथ लटकता मिला है। पुलिस ने संदिग्ध मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिजन दीपक कुमार के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने गए थे और लौटने पर आयुष का शव घर में फंदे में लटकता मिला है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें