पौनी। पुलिस स्टेशन रनसू के अंतर्गत सुजानपुर निवासी एक व्यक्ति का शव उसके घर से फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान तीर्थ राम के रूप में हुई है। परिजनों ने जानकारी मिलते ही पूलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पीएचसी पौनी में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दी है।