रियासी। जिले के थालकोट चसाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक नाबालिग युवती का शव घर से कुछ की दूर जंगल में पेड़ के साथ लटका मिला है। जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती घर से बाहर निकली थी और काफी देर बाद भी नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका शव जंगल में एक पेड़ के साथ लटकता मिला है। चसाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।