सोपोर। पिछले साल 12 दिसंबर को उत्तरी कश्मीर के सोपोर स्थित झेलम नदी में कूदने वाली 17 वर्षीय लड़की का शव लगभग 5 महीने बाद बरामद किया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने जामिया पुल से झेलम नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के तुरंत बाद उसके शव को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन शव को बरामद करने में सफलता नहीं मिली। सोमवार को बारामुला के बोनियार इलाके में स्थानीय लोगों ने क्षत-विक्षत शव देखा। इसके बाद शव को जीएमसी बारामुला ले जाया गया। परिवार के डीएनए नमूने भी लिए गए हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि अधिकारियों ने 20 दिनों के बाद उसके शरीर का पता लगाने के लिए रहे तलाशी अभियान को बंद कर दिया था। संवाद