फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिनभर इंतजार के बाद भी हर्ष नागोत्रा का शव नहीं पहुंचा

Wed, 17 Jul 2024 06:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां के युवक हर्ष नगोत्रा का पार्थिव शरीर मंगलवार को भी घर नहीं पहुंच सका। गौरतलब है कि सोमवार को सेना के अधिकारियों ने मृतक के घर का दौरा कर मंगलवार को शव घर आने की बात की थी।

परिजनों के अनुसार सेना के अधिकारियों ने कहा था कि हम आप को जानकारी देंगे उसके बाद ही मंगलवार को आप लोग सुचेतगढ़ जाने के लिए घर से निकलें। मगर सेना की तरफ से परिजनों को किसी भी तरह से जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने पर ही शव भेजा जाएगा। अब हर्ष नगोत्रा का शव बुधवार को ही पहंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पहुंचने से एक घंटा पहले दी जाएगी जानकारी
आरएस पुरा। युवक हर्ष नागोत्रा का शव पाकिस्तान की ओर से सीमा सुरक्षाबलों को नहीं सौंपा गया। हर्ष नागोत्रा के परिजनों ने बताया कि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जब भी पाकिस्तान से शव भारतीय क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा, उन्हें एक घंटा पहले इसकी जानकारी दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक ऑनलाइन गेमिंग एप्लीकेशन में अधिक पैसों का नुकसान होने के बाद उसने नदी में कूदकर जान दी थी। नागोत्रा के पिता सुभाष शर्मा ने बताया था कि पोस्टमार्टम विभाग में तैनात होने का दावा करने वाले पाकिस्तानी अधिकारी के व्हाट्सएप संदेश से उन्हें सियालकोट में नहर से शव बरामद होने की जानकारी मिली थी। शर्मा सहित परिजनों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध कर बेटे के अंतिम संस्कार के लिए शव वापस लाने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें