फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में चिनाब नदी से मिला जम्मू के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। 28 दिसंबर से लापता 28 वर्षीय कुणाल शर्मा पुत्र पवन शर्मा निवासी मोहल्ला चौगान सलाथिया पंजतीर्थी जम्मू का शव शुक्रवार को अखनूर के कोटगड़ी गांव में चिनाब नदी से मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा। शव की पहचान उसके पैन कार्ड एवं आधार कार्ड से हुई। कुणाल के परिजनों के अनुसार उसकी स्कूटी 29 दिसंबर को अखनूर के जियापोता घाट से मिली थी। उसी में से उसका मोबाइल फोन भी मिला था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। जानकारी के अनुसार कुणाल निर्माण सामग्री बेचता था। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज करने के बाद से ही चिनाब नदी में तलाशी अभियान चल रहा था। इसमें एसडीआरएफ की भी मदद ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें