फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुम्मट में होटल के बाहर कार में मिला दमकल विभाग के एएसआई का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरनकोट के रहने वाले थे मुमताज, सांबा में थी तैनाती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुम्मट बाजार में बुधवार रात को एक होटल के बाहर खड़ी कार में दमकल विभाग के एएसआई का शव मिला है। मुमताज अली (53) सुरनकोट के रहने वाले थे। वह सांबा में चीची माता मंदिर के पास स्थित दमकल कार्यालय में तैनात थे। पुलिस के अनुसार उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शुरुआती जांच में हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। नवाबाद पुलिस के अनुसार, मुमताज अली गुम्मट स्थित एक होटल में अक्सर आते-जाते थे। बुधवार रात तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने पत्नी को फोन कर दर्द होने की बात बताई थी। पत्नी ने होटल संचालक को जानकारी दी। उन्हें लेने गए तो देखा की मुमताज कार में बेसुध पड़े हैं। इसकी जानकारी नवाबाद थाने में दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर एएसआई को जीएमसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया है। अधिकारियों के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें