जम्मू। सतवारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत चट्ठा क्षेत्र में रिंग रोड पर एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव रोड किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।