डोडा। 22 माह से लापता युवक का शव सोमवार को जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर चिनाब से बरामद हुआ है। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा चिनाब रेस्क्यू टीम को सूचित किया। चिनाब रेस्क्यू टीम ने प्रधान मुस्ताक अहमद के नेतृत्व में शव को दरिया से निकाला गया। मृतक की पहचान शौकत अली पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी अकरम आबाद (डोडा) के रूप में हुई। शव को कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।